Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत के महिला विश्व कप जीतने के बाद ICC ने शेयर की हरमनप्रीत की 'तब और अब' की तस्वीर

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 3 November, 2025
भारत के महिला वनडे विश्व कप 2025 जीतने के बाद आईसीसी ने X पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की 'तब और अब' की तस्वीर शेयर की है। पहली तस्वीर ट्रॉफी उठाने की है जबकि दूसरी 2017 की है जब फाइनल में हार के बाद हरमनप्रीत उदास थीं। आईसीसी ने लिखा, "आठ साल बाद...हरमनप्रीत का दिल टूटना इतिहास में बदल गया।"
read more at ICC