Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

short by श्वेता यादव / on Thursday, 29 August, 2024
दिल्ली-एनसीआर व उसके आसपास गुरुवार सुबह 11:26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई है और इसका केंद्र अफगानिस्तान में काबुल से कुछ दूर धरती की 255 किलोमीटर की गहराई में था। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर व पाकिस्तान में भी झटके महसूस किए गए हैं।
read more at न्यूज़ 24