Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के सरकारी स्कूल में ब्लैकबोर्ड पर उत्तर लिखकर बच्चों को नकल कराता दिखा शिक्षक

short by खुशी / on Wednesday, 17 July, 2024
फलोदी (राजस्थान) के एक सरकारी स्कूल में राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के नकल का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर निरीक्षण के लिए पहुंची एक टीम को स्कूल के गेट पर ताला लटका मिला और दीवार फांदकर अंदर जाने पर एक शिक्षक बच्चों को ब्लैकबोर्ड पर उत्तर लिखवाकर नकल करवाता नज़र आया।