NHAI ने 24 घंटे में बना डाली 29KM लंबी सड़क; बना डाले दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने आंध्र प्रदेश में बेंगलुरु-कड़प्पा-विजयवाड़ा इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-544जी) पर दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। राजपथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने 24 घंटे में 28.95 किलोमीटर सड़क बिछाई और इसी के साथ 10,675 मीट्रिक टन बिटुमिनस कंक्रीट (डामर) डाला। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इसे भारत और आंध्र के लिए गर्व का पल बताया।
read more at TV9 भारतवर्ष


