नीरज चोपड़ा ने पहली बार फेंका 90 मीटर का थ्रो
2 बार के ओलंपिक पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो फेंक दिया है। 27-वर्षीय चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो फेंका। इससे पहले उनके करियर का बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था जो 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में आया था।
read more at Diamond League


