कैसे लोग चीनी ऐप का इस्तेमाल करके चलते ई-रिक्शा को बीच रास्ते में बंद कर रहे हैं?
शरारती लोग चीनी ऐप 'BAT-BMS' से ट्रैफिक के बीच ई-रिक्शा बंद कर रहे हैं जो ब्लूटूथ-एनेबेल्ड लिथियम बैटरियों की निगरानी के लिए बनाया गया है। अधिकांश ई-रिक्शों में कम लागत वाले लिथियम बैटरी-पैक होते हैं। ब्लूटूथ-रेंज में मौजूद कोई व्यक्ति अन-सिक्योर्ड बैटरी से कनेक्ट कर उसका डिस्चार्ज-फंक्शन बंद कर सकता है जिससे ई-रिक्शा की मोटर-पावर बंद हो जाती है।
read more at Moneycontrol


