बिहार में ₹100 करोड़ की लागत से बनी सड़क के बीचोबीच लगे हैं पेड़, वायरल हुई तस्वीर
जहानाबाद (बिहार) में सड़क के बीचोबीच कई पेड़ लगे हैं जिसकी तस्वीर वायरल हुई है। पेड़ों के कारण कई चालक घायल हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, यह सड़क ₹100 करोड़ की लागत से बनाई गई है। एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा के मुताबिक, वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने पर ऐसी स्थिति हुई और हादसे रोकने के उपाय किए जा रहे हैं।
read more at ABP न्यूूज़


