क्या है ट्रेनों की टक्कर रोकने वाली 'कवच' प्रणाली जो प. बंगाल के रूट पर नहीं हुई है शुरू?
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में सोमवार को जहां दो ट्रेनें टकराईं उस रूट पर सुरक्षा प्रणाली 'कवच' शुरू नहीं हुई है। इसके तहत एक ट्रैक पर दो ट्रेनें आ जाएं तो निश्चित दूरी पर रुक जाएंगी और लोको पायलट के फेल होने पर खुद ब्रेक लगेगा। इसके लिए ट्रैक, स्टेशन यार्ड और सिग्नल पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टैग लगाए जाएंगे।
read more at ABP न्यूज़


