Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

IIT खड़गपुर ने वापस लिया फैसला, शाकाहारी व मांसाहारी छात्रों के लिए अलग बैठने का था नियम

short by शिखा तोमर / on Friday, 12 September, 2025
आईआईटी खड़गपुर ने हॉस्टल में खाने की व्यवस्था को लेकर जारी किए गए विवादित नोटिस को वापस ले लिया है। नोटिस में छात्रों को उनके भोजन की पसंद (शाकाहार व मांसाहार) के आधार पर अलग-अलग बैठकर खाने का निर्देश दिया गया था। इस आदेश के बाद छात्रों में असंतोष फैल गया व संस्थान को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।