Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में डेढ़ दिन के गणपति की 30,000 मूर्तियों का किया गया विसर्जन

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 29 August, 2025
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया है कि मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान गुरुवार रात तक करीब 30,000 भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बीएमसी के अनुसार, इनमें 29,614 'घरेलू' गणपति प्रतिमाएं और 337 'सार्वजनिक' पंडालों की प्रतिमाएं शामिल हैं। बकौल बीएमसी, विसर्जन प्रक्रिया के दौरान अब तक कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।