Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल HC ने चायल पैलेस व नग्गर कासल समेत 18 होटलों को बंद करने का दिया आदेश

short by खुशी / on Wednesday, 20 November, 2024
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के घाटे में चल रहे 56 में से 18 होटलों को बंद करने का आदेश दिया है। इनमें द पैलेस होटल चायल, होटल द नग्गर कासल, होटल धौलाधार धर्मशाला, होटल भागसू मैक्लोडगंज आदि शामिल हैं। इससे पहले हाईकोर्ट ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन की कुर्की व नीलामी के आदेश दिए थे।