₹16 तक महंगा हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर
सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम में ₹16.50 की बढ़ोतरी की है। यह लगातार पांचवां महीना है जब तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ाए हैं। अब 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर दिल्ली में ₹1,818.50, मुंबई में ₹1,771.00, कोलकाता में ₹1,927 और चेन्नई में ₹1,980.50 में मिलेगा।
read more at इंडिया टीवी


