कौन हैं पेरिस पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले आईआईटीयन नितेश कुमार?
शटलर नितेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में मेन्स सिंगल्स एसएल3 में स्वर्ण पदक जीता है। 2009 में विशाखापत्तनम में एक ट्रेन दुर्घटना में नितेश को अपना बायां पैर खोना पड़ा था और वह महीनों तक बिस्तर पर पड़े रहे थे। 29-वर्षीय नितेश ने आईआईटी मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी जहां बैडमिंटन में उनकी रुचि जगी थी।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


