पीठ पर 'कॉर्पोरेट मज़दूर' लिखी तख्ती लटकाकर व हाथों में लैपटॉप लेकर लोगों ने खेला गरबा
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है जिसमें नवरात्रि पर कुछ लोग गले में आईकार्ड और हाथों में लैपटॉप लेकर गरबा खेलते दिख रहे हैं। सफेद शर्ट व ब्लैक पैंट पहने इन लोगों ने कानों में हेडफोन लगाया है और पीठ पर तख्ती टांगी है जिसमें 'कॉर्पोरेट मज़दूर' लिखा है। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा, "शुभ त्योहारों पर शर्मनाक व्यवहार।"
read more at इंडिया टीवी


