Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीएम नीतीश को साथ लेने के सवाल पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- अब सीधे चुनाव होगा

short by अपर्णा / on Sunday, 9 March 2025
पटना में रविवार को आरक्षण के मुद्दे पर धरना दे रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 'सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन में आएंगे तो स्वागत करेंगे?' सवाल पर भड़क गए। उन्होंने झल्लाते हुए कहा, "सब बकवास है, अब बिहार में सीधा विधानसभा चुनाव होगा।" तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को साथ लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता।