NEET-NET विवाद के बीच पद से हटाए गए NTA के प्रमुख सुबोध कुमार सिंह
केंद्र सरकार ने एनईईटी और यूजीसी-नेट की परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के प्रमुख सुबोध कुमार सिंह को पद से हटा दिया है। उनकी जगह सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को नियुक्त किया गया है। इससे पहले सरकार ने एनटीए द्वारा 18 जून को आयोजित की गई यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द कर दी थी।
read more at ABP न्यूज़


