Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, हाजीपुर की प्रीति ने किया टॉप

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 8 July, 2024
बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 का परिणाम सोमवार को जारी हो गया। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार https://biharcetbed-lnmu.in/ वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। कुल 1,89,568 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी जिनमें से 1,80,050 उम्मीदवार सफल हुए हैं। हाजीपुर की प्रीति अनमोल ने परीक्षा में 102 अंक लाकर टॉप किया है।