यूपी में बुज़ुर्ग किसान को ज़िंदा खा गए कुत्ते, शरीर पर खाल तक नहीं छोड़ी
मेरठ (यूपी) में मंगलवार को खेत गए एक 58-वर्षीय किसान को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला। किसान को खोजते हुए खेत पहुंचे पोते को कुत्तों का झुंड दादा के शरीर को नोंचता दिखा जिसके बाद उसने चिल्लाकर लोगों को बुलाया। बकौल रिपोर्ट्स, कुत्तों ने बुज़ुर्ग के शरीर पर खाल तक नहीं छोड़ी व आधे शरीर का कंकाल बचा था।
read more at हिन्दुस्तान


