Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉक्टर ने बताया, क्या उंगलियां चटकाने से बढ़ता है अर्थराइटिस का खतरा

short by श्वेता यादव / on Saturday, 30 August 2025
डॉक्टर मनन वोहरा ने बताया है कि उंगलियां चटकाने से अर्थराइटिस नहीं होता, यह बिल्कुल सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि हमारी उंगलियों के जोड़ों में साइनोवियल फ्लूइड होता है जो लुब्रिकेशन का काम करता है। इस फ्लूइड में बुलबुले बनते हैं और उंगलियां चटकाने पर ये बुलबुले फूटते हैं जिससे आवाज़ होती है, बस इसके अलावा कुछ नहीं होता।
read more at Instagram