अयोध्या में लगाई जाएगी 'रावण' की 25 फीट ऊंची प्रतिमा
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या (यूपी) में बनाए जा रहे रामायण पार्क में 'रावण' की 25 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रतिमा भगवान राम और रावण के बीच युद्ध को दर्शाएगी। इस पार्क का निर्माण गुप्तार घाट के पास किया जा रहा है जिसमें हनुमान, सुग्रीव, विभीषण और अंगद की भी प्रतिमा लगाई जाएगी।
read more at इंडिया टीवी


