यह लड़की लातों से कुचली गई थी: विनेश के पेरिस ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में पहुंचने पर बजरंग
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में सेमीफाइनल में पहुंचने पर रेसलर बजरंग पूनिया ने प्रतिक्रिया दी है। बजरंग ने कहा, "यह लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी...सड़कों पर घसीटी गई थी।" उन्होंने कहा, "यह लड़की दुनिया जीतने वाली है...मगर देश में सिस्टम से हार गई थी।😢"
read more at X


