दलाई लामा के अलावा कोई और नहीं कर सकता उनके उत्तराधिकारी का फैसला: चीन को लेकर भारत
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को चीन का नाम लिए बगैर कहा है कि अगले दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर फैसला सिर्फ और सिर्फ स्थापित संस्था और दलाई लामा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस फैसले में कोई और शामिल नहीं होगा। दरअसल, चीन की सरकार ने कहा है कि बिना उसकी मंज़ूरी के उत्तराधिकारी का चयन नहीं होगा।
read more at हिन्दुस्तान


