Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में 10 विभागों में खाली हैं 49,591 पद, मुख्य सचिव ने जल्द बहाली के दिए निर्देश

short by अपर्णा / on Tuesday, 22 April, 2025
बिहार में पंचायती राज, ग्रामीण विकास, जल संसाधन व लघु जल संसाधन समेत 10 विभागों में 49,591 पद खाली पड़े हैं। इसको लेकर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और जल्द-से-जल्द पदों को भरने का निर्देश दिया। वहीं, मुख्य सचिव ने कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ तुरंत विभागीय कार्रवाई की जाए।