Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेलवे ने हेल्थकेयर नीति में किया बड़ा बदलाव, अब अस्पताल में इलाज के लिए रेफरल ज़रूरी नहीं

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 4 September, 2024
रेलवे ने अपनी हेल्थकेयर नीति में बड़ा बदलाव किया है जिसका लाभ 12.5 लाख कर्मचारियों और 15 लाख से अधिक पेंशनर्स को होगा। अब यूनिक मेडिकल आईडी (यूएमआईडी) से चिह्नित अस्पतालों व एम्स जैसे प्रतिष्ठानों में मुफ्त इलाज के लिए रेफरल की ज़रूरत नहीं होगी। रेलवे को शिकायतें मिली थीं कि डॉक्टर अपने पसंदीदा अस्पतालों के लिए रेफरल देते हैं।