तेलंगाना में ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मी व उसकी 2 बेटियों की हुई मौत
तेलंगाना के गौडावल्ली रेलवे स्टेशन पर रविवार को रायलसीमा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के एक 38 वर्षीय कीमैन और उसकी 2 बेटियों की मौत हो गई। जीआरपी के मुताबिक, कीमैन ड्यूटी पर तैनात था और इस दौरान उसकी दोनों बेटियां खेलते हुए पटरियों की तरफ चली गईं जिन्हें बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ।
read more at भाषा


