ट्रेन के AC फर्स्ट कोच में चूहे ने कुतर दी बुजुर्ग की नाक, लगाने होंगे 5 इंजेक्शन
चंडीगढ़ से इंदौर आ रही ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में 78-वर्षीय बुजुर्ग की नाक चूहे ने कुतर दी है। परिजनों के मुताबिक, चूहे और गंदगी की शिकायत के बावजूद सिर्फ सफाई की गई। इंदौर पहुंचने पर बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां रैबीज का पहला इंजेक्शन लगा और डॉक्टरों ने कुल 5 इंजेक्शन लेने की बात कही।
read more at हिन्दुस्तान


