UP में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज़ रफ्तार स्लीपर बस ने कार को मारी टक्कर, 5 लोगों की हुई मौत
उन्नाव (यूपी) में बुधवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज़ रफ्तार स्लीपर बस ने कार को टक्कर मार दी जिसमें 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए व बस रेलिंग तोड़कर गड्ढे में जा गिरी। बांगरमऊ सीओ हर्ष मोदी के अनुसार, बस चालक को झपकी आने से हादसा होने का अंदेशा है।
read more at News18 हिंदी


