आमिर ने बेटी की शादी में गाया था 'बाबुल की दुआएं' गाना, फादर्स डे पर सामने आया वीडियो
अभिनेता आमिर खान ने अपनी बेटी आयरा खान की शादी के एक कार्यक्रम में 'बाबुल की दुआएं लेती जा' गाना गाया था जिसका वीडियो आयरा के वेडिंग फोटोग्राफर ने फादर्स डे पर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में आमिर 'आ चल के तुझे' गाना गाते हुए और आयरा के साथ डांस करते हुए भी नज़र आ रहे हैं।


