Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UGC ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में आयुर्वेद और जीव विज्ञान विषय को किया शामिल

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 10 November, 2024
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) ने नैशनल टे​स्टिंग एजेंसी द्वारा दिसंबर 2024 में आयोजित कराई जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में आयुर्वेद और जीव विज्ञान विषय को शामिल कर लिया है। यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया गया है ताकि छात्रों को आयुर्वेद बायोलॉजी विषय के ज़रिए आयुर्वेद का प्राचीन विज्ञान जानने का मौका मिले।