उम्मीद है कि मुनीर को खाना खिलाते वक्त ओसामा को नहीं भूला होगा अमेरिका: थरूर
पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर संग अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के लंच पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अमेरिका को नहीं भूलना चाहिए पाकिस्तानी आतंकियों ने अमेरिका में 2,000 लोगों की जान ली और पाकिस्तान ने ओसामा को छिपाया था...मुझे उम्मीद है कि जनरल को खाना खिलाते वक्त ये सारी बातें याद दिलाई गई होंगी।"
read more at हिन्दुस्तान


