एशिया कप 2025 के विजेता और उप-विजेता को मिलेगी कितनी पुरस्कार राशि?
रिपोर्ट्स के अनुसार, एशिया कप-2025 का खिताब जीतने वाली टीम को ₹2.60 करोड़ की पुरस्कार राशि मिलेगी। वहीं, टूर्नामेंट के उप-विजेता को पुरस्कार राशि के तौर पर ₹1.30 करोड़ मिलेंगे। गौरतलब है कि इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मैट में खेला जा रहा है जिसमें कुल 8 टीमें (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान, यूएई और हॉन्ग-कॉन्ग) हिस्सा ले रही हैं।
read more at ABP न्यूज़


