फर्ज़ी है: 'बेरोज़गार युवाओं को ₹3500/माह देगी भारत सरकार' दावे पर PIB
वॉट्सऐप पर वायरल एक मेसेज में दावा किया रहा है कि भारत सरकार 'प्रधानमंत्री बेरोज़गार भत्ता योजना' के तहत बेरोज़गार युवाओं को ₹3500/माह देगी। मैसेज में एक लिंक पर क्लिक कर रजिस्टर करने के लिए भी कहा जा रहा है। इसे लेकर पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया है, "यह फर्ज़ी है...भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला जा रही है।"
read more at PIB


