बांग्लादेश में धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा: जन्माष्टमी से पहले मोहम्मद यूनुस
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने जन्माष्टमी से पहले रविवार को कहा, "हमारी सरकार अलग धर्म का पालन करने या अलग राजनीतिक सोच रखने पर किसी से भेदभाव नहीं करेगी।" उन्होंने कहा, "हम देश के सभी नागरिकों को एक परिवार के रूप में जोड़कर रखना चाहते हैं।" बकौल रिपोर्ट, बांग्लादेश में जन्माष्टमी पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित है।
read more at ABP न्यूज़


