Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

EPFO ने अपने पोर्टल पर किए बड़े सुधार, अकाउंट ट्रांसफर की प्रक्रिया को बनाया आसान

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 19 January, 2025
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने पोर्टल पर बड़े बदलाव करते हुए व्यक्तिगत जानकारियों में सुधार और अकाउंट ट्रांसफर जैसी प्रक्रियाओं को आसान बना दिया है। ई-केवाईसी करवा चुके ईपीएफ सदस्य अब नियोक्ता के हस्तक्षेप के बिना आधार ओटीपी के ज़रिए अकाउंट और बैलेंस ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकेंगे। पहले इसे नियोक्ता वेरिफाई करते थे जिसमें 2 हफ्ते लगते थे।
read more at Financial Express