असम के मशहूर संगीतकार रमन बरुआ हुए लापता, सीएम ने कहा- बेहद चिंतित हूं
असम के मशहूर संगीतकार रमन बरुआ सोमवार से लापता हैं। बरुआ (84) सुबह गुवाहाटी में अपने घर से पास के मंदिर के लिए निकले थे और देर शाम तक नहीं लौटे जिसके बाद उनके परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बरुआ के अचानक लापता होने से वह बेहद चिंतित हैं।
read more at दि प्रिंट


