दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह का समय बदला: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह अब 20 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। बीजेपी ने दिल्ली में कुल 48 सीटें जीती हैं और राष्ट्रीय राजधानी में मुख्यमंत्री कौन बनेंगे, यह अब तक तय नहीं हो पाया है। बकौल रिपोर्ट्स, पहले दिल्ली में 20 फरवरी को शाम 4:30 बजे शपथग्रहण समारोह होना था।
read more at Moneycontrol हिंदी


