पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर गुजरात में की गई राजकीय शोक की घोषणा
अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव को उनके परिजन को सौंप दिया गया है। विजय रूपाणी का सोमवार (16 जून) को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, सोमवार को गुजरात में राजकीय शोक का एलान किया गया है और सोमवार को राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।
read more at ABP न्यूज़


