दमघोंटू, मौत का जाल: दिल्ली आने के बाद मशहूर इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल
स्कॉटिश इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर 'X' पर लिखा है, "अभी-अभी दिल्ली वापस आया और पाया कि शहर पूरी तरह प्रदूषण के कफन में लिपटा हुआ है।" उन्होंने कहा, "यहां रहने के 40-वर्षों में मैंने ऐसा नहीं देखा। सबसे आकर्षक शहरों में से एक दिल्ली वर्तमान में दमघोंटू और मौत का जाल बन गया है।"


