Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में 4 दिन बाद ही बीजेपी छोड़कर 'आप' में लौटे पार्षद रामचंद्र

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 29 August, 2024
शाहबाद डेयरी (दिल्ली) वॉर्ड-28 से एमसीडी पार्षद रामचंद्र 4 दिन बाद ही बीजेपी छोड़कर वापस 'आप' में लौट आए हैं। रामचंद्र संग तस्वीर शेयर कर पार्टी नेता व पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लिखा, "'आप' के पुराने साथी...रामचंद्र जी अपने परिवार में लौट आए हैं।" गौरतलब है, रामचंद्र सहित 5 'आप' पार्षद रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए थे।