पीएम मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती पर राजघाट (दिल्ली) पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने कहा, "सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा। पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन।" पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
read more at X


