Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पेट्रोल-डीज़ल बेचने वाली कंपनियों के शेयरों में आज आई तूफानी तेज़ी

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 30 July, 2024
सरकारी तेल विपणन कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को तूफानी तेज़ी देखने को मिली। बीएसई पर कारोबार के दौरान भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसीएल) ने ₹359.05/शेयर और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (एचपीसीएल) ने ₹401.70/शेयर के अपने-अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छुआ। इसके अलावा कारोबार के दौरान इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के शेयर भी चढ़कर ₹185.95/शेयर तक पहुंच गए थे।