Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा

short by आकांक्षा / on Friday, 18 October, 2024
जम्मू-कश्मीर के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को उद्योग, खनन, श्रम और रोजगार तथा कौशल विकास विभाग दिए गए हैं। सतीश शर्मा को नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, परिवहन, विज्ञान प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा सेवाएं, खेल व एआरआई और प्रशिक्षण विभाग जबकि सकीना इटू को स्वास्थ्य व उच्च शिक्षा विभाग दिए गए हैं।
read more at R.Bharat