अमेरिका ने इराक में IS के आतंकियों पर किया हमला, 15 लोगों की मौत, 7 सैनिक घायल
अमेरिकी सेना ने इराक के पश्चिमी क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट समूह के संदिग्ध आतंकवादियों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। इस हमले में 15 लोग मारे गए हैं और 7 अमेरिकी सैनिक भी घायल हो गए हैं। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने कहा है कि आतंकवादी 'कई हथियारों, ग्रेनेड और विस्फोटक आत्मघाती बेल्टों' से लैस थे।
read more at इंडिया टीवी


