राजस्थान में सरकारी स्कूल का गेट गिरने से छात्र की हुई मौत, टीचर के भी सिर-पैर में आई चोटें
जैसलमेर (राजस्थान) में सरकारी स्कूल का मेन गेट गिरने से 9 वर्षीय छात्र की मौत हो गई है। एक शिक्षक के भी सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के वक्त बच्चा स्कूल से बाहर निकल रहा था। वहीं, परिजन ने कहा कि गेट काफी समय से जर्जर हालत में था।
read more at News24 हिंदी


