Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला अंडर 19 T20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं त्रिशा

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Sunday, 2 February 2025
भारतीय महिला अंडर-19 टीम की ओपनर गोंगाडी त्रिशा ने आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 7 मैचों में 77.25 की औसत से 309 रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत की श्वेता सहरावत के नाम था जिन्होंने-2023 में 7 पारियों में 99 के औसत से 297-रन बनाए थे।