Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आंध्र प्रदेश में मिलावटी दूध पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 13, अस्पताल में 7 भर्ती

short by प्रियंका तिवारी / on Thursday, 12 March, 2026
गोदावरी (आंध्र प्रदेश) के राजमहेंद्रवरम में संदिग्ध मिलावटी दूध पीने के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मामले में राजमहेंद्रवरम के अस्पतालों में 7 लोगों का इलाज चल रहा है। मामले में संदिग्ध दूध विक्रेता को हिरासत में लेकर सप्लाई से जुड़ी डेयरी यूनिट को सील किया गया है।