फ्रैक्चर होने के चलते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए अफगानिस्तानी स्पिनर अल्लाह गज़नफर
अफगानिस्तान के 18 वर्षीय स्पिनर अल्लाह गज़नफर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने कहा, "गज़नफर के L4 वर्टिब्रा (लेफ्ट पार्स इंटरआर्टिकुलरिस) में फ्रैक्चर हो गया है। यह चोट उन्हें ज़िम्बाब्वे दौरे के दौरान लगी थी। उनकी जगह नंग्याल खरोटी को मुख्य टीम में शामिल किया गया है।"
read more at News18 हिंदी


