अगर कोई शख्स रोज़ ब्रेड खाए तो क्या होगा?
हेल्थ एक्सपर्ट्स मैदा और शुगर से बने ब्रेड के रोज़ाना सेवन को नुकसानदेह मानते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोज़ ब्रेड खाने से वज़न बढ़ सकता है क्योंकि इसमें अत्यधिक कैलरीज़ होती हैं और ग्लूटेन से अपच, पेट फूलने की परेशानी या दस्त लग सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्रेड में सोडियम ज़्यादा होता है जिससे बीपी हाई हो सकता है।


