IIT से BTech CSE करने वाले शख्स ने एक दिन में कमाए ₹76 करोड़, कौन हैं सिद्धार्थ सक्सेना?
मर्लिन नामक चैटजीपीटी क्रोम एक्सटेंशन टूल के सह-संस्थापक सिद्धार्थ सक्सेना ने बताया है कि उन्होंने एक दिन में $8 मिलियन (₹76 करोड़) कमाए थे। सिद्धार्थ, भारत के अलवर में पैदा हुए थे और उन्होंने IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। सिद्धार्थ ने दावा किया है कि IIT कानपुर में एडमिशन लेना हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अधिक मुश्किल है।
read more at हिन्दुस्तान


