नाइटी और मास्क पहनकर ऐम्बुलेंस से ATM लूटने आए चोर, गैस कटर से काटकर कैश लेकर भागे
तेलंगाना के कामारेड्डी में SBI का ATM लूटने के लिए कुछ लोग नाइटी और मास्क पहनकर ऐम्बुलेंस से आए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। चोरों ने रविवार तड़के करीब 1 बजे गैस कटर के इस्तेमाल से पहले ATM मशीन तोड़ी और फिर कैश लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
read more at इंडिया टीवी


